पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 62 वर्षीय विधवा महिला वीना की उसके ही घर में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वे बिजली बोर्ड से रिटायर्ड थी और अपने बेटे के साथ अपनी बेटी के घर के पास ही रह रहीं थी। हत्या का आरोप उसी मकान में किराए पर रह रहे दो युवकों पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार वीना अपने बेटे बल्लू के साथ इंदिरा कॉलोनी में रहती थी आर्थिक मजबूरी के चलते उन्होंने दो युवकों को किराए पर कमरा दे रखा था। आसपास के लोगों का कहना है कि ये युवक शुरू से ही संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आते थे। कई बार मोहल्लेवासियों ने वीना को सतर्क भी किया था कि ये लोग ठीक नहीं लगते, लेकिन महिला ने उन्हें किरायदार समझकर नजरअंदाज कर दिया। घटना के बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन कर्मजीत सिंह रिंटू भी मौके पर पहुंचे। बेटे को किराएदारों ने पिलाई शराब पुलिस जांच में सामने आया है कि बुधवार रात आरोपित युवकों ने पहले बल्लू को शराब पिलाई, जिसमें किसी प्रकार का नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इसके चलते बल्लू बेहोशी की हालत में चला गया। इसी दौरान घर में अकेली रह गई वीना पर आरोपितों ने हमला कर दिया और तेजधार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब बल्लू को होश आया तो घर के अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।कमरे में खून बिखरा पड़ा था और उसकी मां वीना मृत अवस्था में पड़ी थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। किराएदारों की नहीं हुई वेरिफिकेशन घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की। आरोपित युवक वारदात के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के इलाकों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपितों की पहचान और उनके पिछले रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। परिवार की ओर से किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई गई थी। Post navigation अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला—NIA ने गुरदासपुर से आरोपी दबोचा, तीन बम रिकवर। भारत-पाक सीमा पर बड़ी बरामदगी। अमृतसर रूरल पुलिस ने 4 हैंड ग्रेनेड क साथ 43 किलो हेरोइन जब्त की है। खेप सीमा पार से भेजे जाने की आशंका है।