जालंधर के अर्बन स्टेट इलाके में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। फुटबाल चौक के समीप रहने वाली नीलम नामक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 19 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़िता नीलम ने बताया कि वह किसी जरूरी काम के चलते एचडीएफसी बैंक से 19 लाख रुपये की नकदी निकलवाकर बाहर आई थीं। बैंक से निकलने के बाद जैसे ही वह अपनी कार के पास पहुंचीं और बैग को गाड़ी में रखने लगीं, उसी दौरान एक्टिवा सवार दो युवक अचानक वहां पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, दोनों युवकों ने झपट्टा मारकर नकदी से भरा बैग छीना और तेज रफ्तार में फरार हो गए। पुलिस ने जांच की शुरू घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए। वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला रेकी कर की गई लूट का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने बैंक के बाहर पहले से महिला की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी और मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। कैमरों की फुटेज खंगाले पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Post navigation जालंधर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। टिप्पर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।