भोगपुर से जालंधर हाईवे पर स्थित काला बकरा रोड पर सुबह धुंध में सड़क किनारे टायर बदल रहे ट्रक में पीछे से आ रहे बजरी से लोड टिप्पर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान टायर बदल रही कंडक्टर की मौत हो गई जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो कर बीच सड़क में रुक गए। सडक के बीच वाहनों के खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा और जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने हादसे की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच सड़क के बीच खड़े वाहनों को साइड में करवाया और संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स मिली जानकारी के अनुसार, सुबह पठानकोट से जालंधर की ओर ट्रक आ रहा था लेकिन उसका काला बकरा के पास टायर फट गया, जिसके चालक सड़क किनारे ट्रक को लगाकर टायर बदल रहा था कि उसी दौरान पीछे से आ रहे बजरी से लौट चालक ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया, जिसकी सूचना लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं। मामले की जांच में जुटी पुलिस सड़क सुरक्षा की फोर्स और थाना काला बकरा की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक्सीडेंट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दूसरा साथी घायल हो गया है। उन्होंने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है और वह बनती कार्रवाई कर रही है। Post navigation पंजाब के विकास को नई उड़ान कल PM मोदी करेंगे राज्य के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन।