पंजाब के मोगा पुलिस ने एक टारगेट अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में इनके संबंध सरहद पार पाकिस्तान के हैंडलरों से भी मिले हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

डीजीपी गौरव यादव की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार बरामद हथियारों में तीन पिस्टल .30 बोर, एक पिस्टल .32 बोर और एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल शामिल है। यह कार्रवाई विशेष सूचना के आधार पर की गई।

इंटरनेशनल नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से मंगवाए गए और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था। डीजीपी पंजाब ने दोहराया है कि राज्य में अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

मोगा पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इस संबंध में थाना सिटी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की गहन जांच जारी है और आगे-पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। आने वाले समय में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed