पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान चव लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिशा मीटिंग के बाद स्मार्ट सिटी परियोजना, बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट और धांदरा क्लस्टर में भारी गड़बड़ियों की आशंका जताई। वड़िंग ने कहा कि अधूरे प्रोजेक्टों, मनरेगा में कम काम और कानून व्यवस्था की विफलता पर सरकार जवाबदेह है।

राजा वड़िंग ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के पूरे हुए कामों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पांच प्रोजेक्ट बाकी हैं। जो प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, उसकी हमें तिथि बताई जाए, उसका दौरा कर जायजा लिया जाएगा। वड़िंग शुक्रवार को बचत भवन नें अधिकारियों के साथ डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मानेटरिंग कमेटी (दिशा) की विकास संबंधित मीटिंग करने के बाद बातचीत कर रहे थे।

मीटिंग में स्मार्ट सिटी, आवास योजना, मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों पर विचार विमर्श हुआ। वड़िंग ने कहा कि बुड्ढा दरिया में बड़ा घोटला नजर आ रहा है। बुड्डा नाला पर नौ करोड़ की फेंसिंग हुई है या नहीं। यह जांच का विषय है। वह इसे लोकसभा में उठाएंगे और इसकी जांच करवाने के लिए वह और सांसद अमर सिंह लिखित तौर पर मांग करेंगे।

बुड्‌ढा दरिया सफल बनाने की मांग

उनका मिशन है कि बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट को सफल बनाया जाए। इसके लिए सरकार से लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होेंने कहा कि मनरेगा का डाटा आया है, उसमें चार सालों में आधा पर्सेंट लोगों को 100 दिन का काम मिला। 54 हजार घरों में से 11 परिवारों को सौ दिन का काम मिला। अब तो काला कानून आ गया है, अब मिलना ही नहीं। सरकार की कमी नजर आई। जी राम जी बिल को वापस करवाने के लिए मत पारित कर भेजा जाएगा। 

वड़िंग ने धांदरा क्लस्टर पर भी आपत्ति उठाई। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ रुपये का खराब किया गया। 30-40 करोड़ों की जमीन है। प्रोजेक्ट अधर में लटका पड़ा हुआ है। संबंधित विधायक कहते हैं कि वह उद्घाटन करेंगे। भले उद्घाटन कर लें, लेकिन क्लस्टर तो शुरू करवाएं। करोड़ों का नुकसान हो चुका है। एक साल से ज्यादा समय हो गया।

जांच मार्क की गई है

किराए या ठेके पर देते तो इसमें करोड़ों रुपये की आय होनी थी। इस मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच मार्क की गई है, ताकि संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाए। कानून व्यवस्था पर सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा है। गैंगस्टरों ने मैरिज पैलेस में सरेआम गोलियां चलाई थी, वह मामला भी ठंडा पड़ गया। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *