पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.80 लाख नशीले कैप्सूल, 100 ग्राम हेरोइन, 32 बोर की एक पिस्तौल, एक कारतूस और 1.60 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अतिरिक्त, नशा तस्करी में उपयोग की जा रही चार कारें भी जब्त की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अधिकतर आरोपी जिला फाजिल्का के रहने वाले हैं। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर मलोट- बठिंडा रोड से डबवाली रोड की ओर जाने वाले नए बाईपास पर नाकाबंदी की। इस दौरान प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई में शामिल आठ आरोपित पकड़े गए। पकड़े गए आरोपितों की पहचान साहिल कुमार, राहुल, अमरजीत सिंह, जगदीश कुमार, भजन लाल, वैभव, अलफाज और शकील के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 1.80 लाख प्रेगाबालिन कैप्सूल, 1.60 लाख रुपये ड्रग मनी, तथा चार कारें—आल्टो (PB 01D 2377), वैगनR (PB 01F 1813), क्रेटा (DL 8CAS 2403) और एर्टिगा (PB 01D 6436) जब्त की हैं। अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार दूसरे मामले में थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति सूरज सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह अवैध असलहे को लेकर किसी वारदात की तैयारी में था या नहीं, इसकी जांच जारी है। हेरोइन के साथ नाबालिग अरेस्ट तीसरे मामले में सीआईए स्टाफ ने एक नाबालिग सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान रमन उर्फ गोरा के रूप में हुई है, जिसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर मुक्तसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों की आगे जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान भी की जा रही है। Post navigation मुक्तसर की पशु मंडी में 68 इंच लंबा मारवाड़ी घोड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब दो करोड़ रुपये कीमत वाले इस घोड़े के साथ पंछी और बिल्लियां भी प्रदर्शित की गई हैं। मुक्तसर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के दौरान बवाल! पुलिस पर हमला, ASI की वर्दी फाड़ी, महिला कांस्टेबल का मोबाइल छीना।