पंजाब के मोगा में थाना सिटी वन पुलिस ने एक डॉक्टर और एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने कोटकपूरा निवासी एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके मोबाइल फोन का ओटीपी हासिल किया और उसके नाम पर चार लाख पचास हजार रुपये का लोन करवाकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। थाना सिटी वन के सहायक थानेदार पाल सिंह ने बताया कि गांव सिबिया, कोटकपूरा निवासी दीदार सिंह ने एसएसपी को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप कौर निवासी गुरु राम दास नगर, मोगा, जो कोसमिक हेल्थ सिटी में कार्यरत है, ने डॉक्टर अमित सूद के कहने पर धोखे से उनका मोबाइल फोन लिया और बिना सहमति ओटीपी प्राप्त कर लिया। बिना बताए लोन स्वीकृत करवाया आरोप के अनुसार, सूद नर्सिंग होम मेन बाजार के संचालक तथा कोसमिक हेल्थ सिटी के मालिक डॉ. अमित सूद ने शिकायतकर्ता को जानकारी दिए बिना उसके नाम पर कोआरफाई कंपनी से 4.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करवा लिया। यह राशि सीधे उनके सेंटर के खाते में जमा करवाई गई। शिकायतकर्ता ने इसे स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी बताया है। पुलिस ने जांच की शुरू एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच डीएसपी सिटी मोगा को सौंपी। प्रारंभिक जांच और उप जिला अटार्नी मोगा की कानूनी राय के बाद पुलिस ने डॉ. अमित सूद और संदीप कौर के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। Post navigation Moga Civil Hospital की इमरजेंसी में पैनल से चिंगारियां निकलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन मरीजों को दूसरी वार्ड में शिफ्ट किया गया और पूरी रात बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।