पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर की होनहार बेटी दिया शर्मा ने अपनी बौद्धिक क्षमता और नवाचारी सोच के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ कार्यक्रम के तहत दिया शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने और देश के भविष्य को लेकर अपने विचार रखने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ। मीडिया से बातचीत में दिया शर्मा ने बताया कि वह ‘माय भारत’ वॉलंटियर हैं और यह कार्यक्रम युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष “भारत को दुनिया की स्टार्टअप कैपिटल बनाने” विषय पर अपने सुझाव रखे। सितंबर में हुई थी चयन प्रक्रिया शुरू दिया ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया की शुरुआत सितंबर माह में आयोजित एक ऑनलाइन क्विज से हुई थी। इसके बाद स्टेट लेवल पीपीटी चैलेंज और इंटरव्यू राउंड समेत कई चरणों से होकर प्रतिभागियों को गुजरना पड़ा। देशभर से लगभग 3000 युवाओं का चयन हुआ, जिन्होंने जूरी और मेंटर्स के सामने अपने आइडिया प्रस्तुत किए। इनमें से टॉप-20 युवाओं को प्रधानमंत्री के सामने बोलने का अवसर मिला, जिसमें पंजाब से केवल दिया शर्मा का चयन हुआ। दिया ने स्टार्टअप सपोर्ट मिशन सेल, विदेशी दूतावासों में स्टार्टअप डेस्क स्थापित करने और वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान करने वाले स्टार्टअप्स को सहयोग देने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें ब्लॉग और व्लॉग के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाने की सलाह भी दी। दिया शर्मा सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं और आईपीएस अधिकारी बनकर देश सेवा का सपना देखती हैं। उनकी मां विशालि शर्मा ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि दिया की मेहनत और लगन ने यह मुकाम दिलाया है। आज दिया शर्मा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। Post navigation अमृतसर में मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश, विरोध पर लड़की को थप्पड़; CCTV फुटेज सामने आया।