जालंधर देहात के अलावलपुर रोड पर स्थित से गांव डोला के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपित घायल हुआ है और गोली उसकी बाजू में लगी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गांव भुलथ के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लभी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अलावलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआइ परमजीत सिंह पुलिस टीम सहित गश्त के दौरान अलावलपुर से गांव डोला की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर एक खाली प्लॉट की ओर भागने लगा और बारिश के कारण उसका बाइक फिसल गया, जिस कारण वह गिर गया। आरोपी की बाजू में लगी गोली पुलिस उसके पीछे भागी तो आरोपित ने पुलिस पर गोलियाँ चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलायी तो आरोपी की बाज़ू में एक गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को दबोच कर उसके पास से एक पिस्तौल और रौंद बरामद किए है। प्रधानगी को लेकर चली गोलियों के केस में था वांटेड बता दे कि जालंधर से भोगपुर हाईवे किशनगढ़ चौक के पास स्थित पेट्रोल पर 19 दिसंबर के दिन कालेज की प्रधानगी को लेकर इकट्ठे हुए एक पक्ष में तीन कार में सवार हो आए बदमाशों ने 12 से 15 रौंद गोलियां चली थी। गोलियां चलने के दौरान पेट्रोल पर खड़े युवक 50 से 70 युवकों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिवदासपुरा के रहने वाले गुरप्रीत गोपी और सौरव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों ने खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपी जतिंदर और रक्षित के पहले मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गांव भुलथ के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लभी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आज दबोच लिया है। Post navigation जालंधर में किसानों और मजदूरों ने DC ऑफिस का घेराव किया। मनरेगा नियमों में बदलाव और स्मार्ट मीटरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जालंधर के थाना तीन के सामने स्थित एक पेट शॉप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के ऊपर रहने वाला परिवार समय रहते बाहर निकल आया, बड़ा हादसा टल गया।