नाभा में हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह की धारदार हथियारों से हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बता दें, बीते रविवार देर शाम मृतक हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह और उसका भाई नवदीप सिंह उर्फ नवी मैहस गेट के नजदीक किसी दुकान पर गए थे, जहां पर आरोपी की दुकानदार के साथ कुछ पैसों को लेकर बहस हो रही थी। इसी बीच अमनदीप सिंह, जोकि सादी वर्दी में थे, झगड़े को सुलझाने लगे।

इसी बीच आरोपी ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर कथित तौर पर दोनों जुड़वा भाइयों अमनदीप सिंह और नवदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने अमनदीप सिंह के पेट में किसी तेजधार हथियार से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी, जबकि नवदीप सिंह के सिर पर काफी चोटें आईं। नवदीप का इलाज नाभा के अस्पताल में करवाया जा रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वारदात के महज दो घंटे बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, अभी तक आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *