पंजाब के बठिंडा में कोटशमीर-तलवंडी साबो रोड पर स्थित गुरुद्वारा जीवन सिंह वाला के बाहर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब सड़क किनारे खड़े चाचा-भतीजे को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कोटशमीर निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि बीते दिनों उसका भाई प्रीतपाल सिंह और उसका 10 वर्षीय बेटा खुशदिल सिंह कोटशमीर-तलवंडी साबो रोड पर स्थित गुरुद्वारा जीवन सिंह वाला के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। अस्पताल ले जाते हुए बच्चे ने दम तोड़ा टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 वर्षीय खुशदिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रीतपाल सिंह को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपित चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच की शुरू अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव कोटशमीर में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। Post navigation बठिंडा के सिविल अस्पताल में भारी बवाल: आउटसोर्स कर्मचारियों ने SMO के खिलाफ की नारेबाजी, OPD सेवाएं प्रभावित