पृथ्वी नगर में महिला ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की शादी दस साल पहले हुई थी।

पति-पत्नी में लड़ाई झगड़ा होने के कारण महिला पिछले कुछ समय से परेशान चल रही थी, लेकिन उसने परेशानी किसी से जाहिर नहीं की। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

मृतका की मां सवरण कौर ने बताया कि बहन की शादी दस साल पहले पृथ्वी नगर के रहने वाले जीजा हैप्पी की शादी हुई थी। बीती उसने आरोप लगाए थे कि शादी के कुछ समय बाद पति उसे मारपीट करने लगा था, जिसके बारे में कई बार बेटी ने बताया और हर बार परिवार में बैठकर समझौता करवा दिया जाता था।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, बहन ने बताया बीती रात उनकी मनप्रीत की काल आई कि उसके साथ मारपीट की गई है और उसे आकर ले जाऊं। सुबह 11.30 बजे उन्हें काल आई कि मनप्रीत ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि लोग इकट्ठे हुए थे, जिसकी सूचना उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को दी।

वहीं, मृतका के चाचा जरनैल सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह काम पर गए थे। उन्हें सुबह कॉल आई कि मनप्रीत ने आत्महत्या कर ली है। उसने बताया कि मनप्रीत का पति हैप्पी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था जिसके बारे में कई बार मनप्रीत ने उन्हें बताया था, लेकिन बैठाकर समझौता करवा दिया गया था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है।

उन्होंने पुलिस से गुहार लगायी है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और बनती कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है और मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed