पंजाब में कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, क्योंकि बरामद हथियारों में विदेशी ब्रांड की पिस्टल भी शामिल हैं। डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कपूरथला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 फरवरी को पुलिस चौकी मोठांवाला के इंचार्ज एएसआई लखविंदरपाल सिंह अपनी टीम के साथ डडविंडी बस स्टैंड के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव तलवंडी पाई निवासी विशाल पुत्र बग्गागा सिंह के पास अवैध हथियार हैं और उसके असामाजिक तत्वों से संबंध हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया सूचना के आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर उसके पास से दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में विशाल ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार करीब एक माह पहले मनप्रीत सिंह उर्फ मापी निवासी गांव पम्मन से तीन लाख रुपये में खरीदे थे। विदेशी पिस्टल बरेआ .30 बोर रिकवर इसके बाद पुलिस ने मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बरेटा .30 बोर पिस्टल और एक खुली पिस्तौल बरामद की। जांच के दौरान अमनदीप सिंह उर्फ अमन को भी नामजद कर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य संभावित कनेक्शन की गहराई से जांच की जा रही है। Post navigation कपूरथला में बड़ा हादसा! जालंधर–अमृतसर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला कॉन्स्टेबल की मौत।