मंडी गोबिंदगढ़ के नजदीकी गांव बड गुजरा में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, एक रिक्शा रेहड़ी पर पाथियां लादकर एक महिला और दो बच्चे टोभे के पास से गुजर रहे थे। सड़क पर ढलान होने के कारण रेहड़ी अचानक बेकाबू होकर टोभे की ओर पलट गई और तीनों पानी में जा गिरे।

तीनों की मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलावस्था में महिला और एक बच्चे को बाहर निकाल लिया, लेकिन 12 वर्षीय अनंतवीर सिंह पुत्र कुलविंदरजीत सिंह गहरे पानी और दलदल में फंस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ,हादसे में महिला की भी मौत हो चुकी है। 

बताया जा रहा है कि बच्चे को बचाने के लिए उसके दादा गुरदास सिंह ने भी टोभे में छलांग लगा दी थी। वहीं पास के खेत में कंबाइन चला रहे बलजिंदर सिंह ने भी चीख-पुकार सुनकर बचाव कार्य में हिस्सा लिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया था दम

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक इस हादसे में घायल 5 वर्षीय विवेक सिंह और उसकी माता करमजीत कौर को तुरंत इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि अनंतवीर सिंह अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पिता कुलविंदरजीत सिंह रोजी-रोटी के लिए मलेशिया में हैं। इस दुखद घटना से पूरे मंडी गोबिंदगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed