पंजाब के फाजिल्का के विजय कॉलोनी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नौ साल की एक बच्ची पर गली में बैठे आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची अपने दोस्त के घर खेलने जा रही थी, तभी रास्ते में मौजूद करीब 7 कुत्तों ने उसे घेर लिया। घटना के अनुसार, बच्ची जैसे ही गली से गुजर रही थी, कुत्ते अचानक उसकी ओर दौड़ पड़े। डर के कारण बच्ची भागने लगी, लेकिन कुत्तों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कुत्तों ने उसकी टांगों पर काट लिया और नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सीसीटीवी में हुई कैद घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई है। दृश्य में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची खुद को बचाने के लिए भागती है, लेकिन कुत्ते उसे घेरकर हमला कर देते हैं। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत साहस दिखाते हुए हस्तक्षेप किया और बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया। घायल बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के पिता के दोस्त राजीव दावड़ा ने बताया कि घटना बेहद भयावह थी और बच्ची की टांग पर गहरी चोटें आई हैं। नगर परिषद में प्रस्ताव हो चुका पारित इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत और रोष का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। नगर कौंसिल अध्यक्ष सुरिंदर सचदेवा ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जल्द ही एक डॉग शेल्टर बनाया जाएगा, जहां करीब तीन हजार आवारा कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से लोगों को काफी राहत मिलेगी और ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी। Post navigation कोर्ट परिसर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई! पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार। Fazilka नगर कौंसिल चुनाव में वार्ड आरक्षण के चलते राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। पार्षदों और उम्मीदवारों की रणनीति पर इसका सीधा असर पड़ा है।