नशे के लिए पैसे न मिलने पर एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने इसे दिल का दौरा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का राजफाश कर दिया।

थाना डाबा क्षेत्र के बसंत नगर, शिमलापुरी में रहने वाली 49 वर्षीय मनप्रीत कौर अपने बेटे के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपित परविंदर सिंह नशे का आदी है और रविवार को उसने अपनी मां से पैसे मांगे।

मां के इंकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हिंसा तक पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में आकर बेटे ने पहले अपनी मां को बेरहमी से पीटा। उसने छाती पर लातें मारीं और जब महिला बेसुध हो गई तो उसकी छाती पर बैठकर हाथों से गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपित ने चालाकी दिखाते हुए पड़ोसियों की मदद से मां को सिविल अस्पताल पहुंचाया और डाक्टरों को बताया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। शुरुआती तौर पर यही दर्ज भी किया गया, लेकिन डाक्टरों को शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी गई।

पुलिस अधिकारी बोले- पूछताछ
में आरोपित ने जुर्म कबूला

पोस्टमार्टम में आया सामने सोमवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में चौकाने वाले खुलासे हुए। रिपोर्ट में सामने आया कि महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। लिवर और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा था और पसलियां तक टूटी हुई थीं। साथ ही गला दबाने की पुष्टि भी हुई।

डॉक्टरों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद बेटे से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित को सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी एक साल से रह रही अलग

बख्तार सिंह ने बताया कि आरोपित परविंदर सिंह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले दोनों बच्चों को लेकर चली गई थी। आरोपित किराए के कमरे में मां के साथ करीब चार दिन पहले रहने आया था। पड़ोसियों के अनुसार, रविवार रात घर से रोने की आवाज आई तो पड़ोसी कमरे की ओर गए तो आरोपित रोते हुए कहने लगा कि मां की अचानक मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *